Video: दिल्ली की सड़कों पर सफेद साड़ी में घूमती है भूत
नयी दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एक भूत का साया मंडराने लगा है। सफेद साड़ी में ये भूत दिल्ली की सड़कों पर रातभर भटकती है। आते-जाते लोगों को बिना तंग किए ये रातभर सड़कों पर भटकती रहती है।

अरे डरिए मत। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक विडियो वायरल गया है। इस विडियो में दिल्ली की सड़कों पर सफेद साड़ी पहने एक औरत घूमती नजर आती है। वो अचानक से दिखती है फिर गायब हो जाती है।
सफेद लिबास में महिला को जो भी देखता है, वो डर जाता है, लेकिन ये महिला बिना किसी को नुकसान पहुंचाए अपने रास्ते पर बढ़ जाती है। विडियो में दिख रहा है कि ये महिला एक ऑटो वाले के पास जाती है और वो इसे देखते ही भाग खड़ा होता है। इस विडियो ने सोशल मीडिया में सनसनी मचा दी है। दरअसल यह एक प्रैंक विडियो है।












Click it and Unblock the Notifications