अरबपति से लेकर फटेहाल दिल्ली की चुनावी जंग में

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजौरी गार्डन और पंजाबी बाग को राजधानीके सबसे धनी लोगों की कालोनियों में गिना जाता है। अगर इधर से कोई धनी उम्मीदवार खड़ा हो चुनाव में तो हैरान तो नहीं होना चाहिए। इधर से इस बार अकाली दल-भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर मनजीत सिंह सिरसा खड़े हैं। वे दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे सबसे मालदार उम्मीदवार हैं।

From billionaire to poor are in the fray for the Delhi assembly poll

लक्जरी कारें देखिए

सिरसा के पास लगभग 72 करोड़ की बाजार कीमत वाली चंल संपत्तियां व 144 करोड़ की अचल संपत्तियां हैं। यही नहीं, सिरसा को नई-नई गाड़ियों का भी बेहद शौक है। दस हजार रुपये के स्कूटर से लेकर 1.12 करोड़ की लैंड क्रूजर गाड़ी तक उनके पास है।

बिजवासन से भाजपा उम्मीदवार सत्यप्रकाश राणा को भी गाड़ियों का शौक है। उनके पास बीएमडब्लू, होंडा सिटी और फारच्यून जैसे वाहन हैं। वहीं, कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी हरमीत सिंह के पास भी लगभग छह करोड़ की संपत्ति है।

घरेलू काम करने वाली मैदान में

उधर साउथ दिल्ली की आरके पुरम विधानसभासीट से चुनाव मैदान में उतरी कुसुमा देवी को नामांकन फार्म खरीदने के लिए भी पैसे उधार लेने पड़े हैं। घरेलू काम करने वाली कुसुमा देवी अपना एकमात्र एजेंडा श्रीराम जेजे कलस्टर के कायाकल्प को बताती हैं। कुल तीन हजार की संपत्ति वाली कुसुमा देवी को दिल्ली की सबसे गरीब प्रत्याशी माना जा रहा है।

मनजीत सिंह सिरसा के सामने ही कई हजारपति चुनाव मैदान में हैं। यहां से लुईस चंदेला ने 45 हजार, सुमित ने 21 हजार की कुल संपत्ति घोषित की है। वहीं, कालकाजी से अवतार सिंह ने 53 हजार और गोकुलपुर से गौतम ने 90 हजार के लगभग की संपत्ति घोषित की है।

‘आप' के करोड़पति

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों में भी करोड़पतियों की कमी नहीं है। उत्तमनगर से पार्टी प्रत्याशी नरेश बाल्यान के पास 56 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है, जबकि गोकुलपुर से प्रत्याशी फतेह सिंह के पास 7.26 करोड़, शाहदरा से प्रत्याशी रामनिवास गोयल के पास 4.38 करोड़, विश्वास नगर से प्रत्याशी अतुल गुप्ता के पास 4.3 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

आप का नया पोस्टर

इस बीच,आप' ने एक ऐसा पोस्टर जारी किया है जिस पर किसी भी राजनीतिक दल का नाम या चुनाव चिन्ह नहीं है। पोस्टर का शीर्षक है, ‘12 दिन शेष बचे हैं, एक भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली के लिए '। यह पोस्टर अरविंद केजरीवाल के रोड शो और पद यात्रा के दौरान देखने को मिलता है। अभी तक आप के पोस्टर, होर्डिंग्स और बैनर में 49 दिन की सरकार के कार्यों का बखान होता था या फिर केजरीवाल के वायदे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+