भैया दूज पर DTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

पहली बार है जब एसी बसों को भी भैया दूज के मौके पर महिलाओं के लिए फ्री किया गया है।

नई दिल्ली। भैया दूज के मौके पर महिलाओं के आवागमन को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम ने दिल्ली की किसी भी डीटीसी बसों में उनके सफर को मुफ्त कर दिया है। यानी डीटीसी की किसी भी बस में चाहे वो एसी हो या नॉन एससी महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी।

dtc

यहां आपको ये बता दें कि ऐसा पहली बार है जब एसी बसों को भी भैया दूज के मौके पर महिलाओं के लिए फ्री किया गया है। इससे पहले हमेशा सिर्फ नॉन एसी बसें ही महिलाओं के लिए फ्री होती थी।

इस बात की जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री सतेन्द्र जैन ने कहा कि महिलाएं और लड़कियां भैया दूज के अवसर पर बिना किसी परेशानी के अपने परिवार के सदस्यों से मिल सकें, इस लक्ष्य के साथ यह निर्णय किया गया।

उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में अधिकारियों को आदेश जारी कर सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार हर साल भाई दूज के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+