'आप' के सोमनाथ भारती पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी से मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती पर गिरफ्तार हो सकते हैं। जी हां उनकी पत्‍नी लिपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा मामले में द्वारका थाने में भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सोमनाथ भारती के खिलाफ आईपीसी की धारा 307/406/420/506/498A के तहत धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के तहत केस दर्ज किया गया है।

FIR against AAP’s Somnath Bharti over domestic violence complaint
संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण-पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि विधायक और उनकी पत्नी के बीच सुलह के चार प्रयासों के विफल होने और लिपिका द्वारा इस बात पर जोर दिए जाने के बाद दर्ज हुई है। आपको बता दें कि लिपिका ने इससे पहले मई-जून माह में सोमनाथ भारती पर मारपीट करने और प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत दिल्‍ली महिला आयोग में भी की गई थी जिसके बाद हड़कंप मच गया था। 'मेरे दो बच्चे हैं फिर भी सोमनाथ कहते हैं कि 5 साल से शारीरिक संबंध नहीं'

विस्‍तार से जानिए क्‍या है सोमनाथ भारती पर आरोप

सोमनाथ भारती की पत्‍नी लिपिका मित्रा ने आरोप लगाया है कि साल 2010 में शादी और हनीमून के बाद भारती ने सारे गहने अपनी मां के हवाले करने को कहा था। शादी के बाद ही सोमनाथ भारती की मां ने उन्‍हें दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरु कर दिया था। आरोप यह भी है कि जब लिपिका को पहला बच्‍चा हुआ तो सोमनाथ भारती और उसकी मां उसे देखने अस्‍पताल नहीं गये जिसके बाद अस्पताल का खर्च उन्‍हें ही उठाना पड़ा। जबरन गर्भपात और कुत्तों से कटवाते थे सोमनाथ अपनी पत्नी को

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+