जबरन गर्भपात और कुत्तों से कटवाते थे सोमनाथ अपनी पत्नी को
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने संगीन आरोप लगाये हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला ने बताया कि लिपिका ने सोमनाथ भारती पर जबरन गर्भपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे।
लिपिका ने सोमनाथ पर पुलिस में हिंसा और शोषण का मामला दर्ज करा दिया है। लीपिका ने यह शिकायत द्वारका के डीसीपी के ऑफिस में दर्ज करायी है। इस मामले की जांच के लिए इसे क्राइम अगेंस्ट वोमेन सेल के पास भेज दिया गया है।
लीपिका ने 26 पन्नों की अपनी शिकायत में सोमनाथ पर कई संगीन आरोप लगाये हैं। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि जब वह तीसरी बार गर्भवती हुई थी तो उन्होंने सोमनाथ के शोषण से तंग आकर अपनी हाथ की कलाई तक काटने का प्रयास किया था। उन्होंने सोमनाथ पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें टॉर्चर करने के लिए पालतू कुत्तों को उनके उपर छोड़ देते थे।
लिपिका की शिकायत के बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने अभी अफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस के अधिकारी अपने शीर्ष अधिकारियों से इस मामले में सलाह मशविरा के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications