कुमार विश्वास के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला, दर्ज होगी FIR
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में फंसते जा रहे हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि कुमार विश्वास पर उनकी पार्टी के ही महिला कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
पीड़िता का आरोप है कि जब वो इस मामले की शिकायत करने के लिए पुलिस के पास पहुंची तो उन्होंने इस मामले में कोई भी शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट से मदद मांगी थी। पीड़िता ने याचिका दायर कर कुमार विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
कोर्ट में पुलिस ने दलील ली थी कि जांच के दौरान उन्हें कुमार विश्वास के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे। जिसके बाद उन्होंने कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को झटकार लगाई थी और कहा था कि क्या शिकायत के आधार पर कोई एफआईआर दर्ज की जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications