दिल्ली एयरपोर्ट के T1C एरिया में कमर्शियल गाड़ियों के आने पर लगेगी 150 रुपए की एंट्री फीस
सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस वालों का कहना है कि अगर एयरपोर्ट के T1C अराइवल एरिया में कोई भी कमर्शियल गाड़ी 8 मिनट से अधिक देर तक रुकती है तो उसे पुलिस उठा ले जाएगी।
नई दिल्ली। राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर एक नया नियम बना दिया गया है। यहां पर T1C अराइवल एरिया में आने वाली सभी कमर्शियल गाड़ियों को 150 रुपए की फीस देनी होगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस वालों का कहना है कि अगर एयरपोर्ट के T1C अराइवल एरिया में कोई भी कमर्शियल गाड़ी 8 मिनट से अधिक देर तक रुकती है तो उसे पुलिस उठा ले जाएगी या फिर उसके टायर पंचर कर दिए जाएंगे। यह नियम इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने बुधवार को कहा है कि यह कदम T1C पर होने वाली भीड़-भाड़ को कम करने के मद्देनजर उठाया गया है। यहां पर कमर्शियल गाड़ियों की काफी भीड़ लग जाती थी और वह सवारियों के लिए भीड़ लगा लेते थे, जिससे दिक्कतें हो रही थीं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने यह भी साफ किया है कि यह पार्किंग चार्ज नहीं है, बल्कि अनऑथराइज्ड पार्किंग के लिए लगने वाला चार्ज है। एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहले से ही कमर्शियल गाड़ियों के आने पर 150 रुपए की फीस लगती है। ये भी पढ़ें- गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिला 73 लाख का 3 किलो सोना
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा है कि एयरपोर्ट पर पहले से ही पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है और हम ड्राइवरों को उसका इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। देश में बहुत से एयरपोर्ट पहले से ही कमर्शियल गाड़ियों के प्रवेश पर प्रवेश शुल्क लेते हैं। हम देख रहे हैं कि काफी समय से TIC एरिया में अवैध पार्किंग और कमर्शियल गाड़ियों के देर तक इंतजार करने की वजह से काफी भीड़-भाड़ हो जाती है। इसकी वजह से न केवल सुरक्षा व्यवस्था खराब होती है, बल्कि यात्रियों को भी परेशानी होती है। साथ ही, इस एरिया में अधिक भीड़-भाड़ होने की वजह से शोरगुल भी काफी अधिक बढ़ गया है।












Click it and Unblock the Notifications