गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिला 73 लाख का 3 किलो सोना
कस्टम ने गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर के पास से लगभग 3 किलो सोना बरामद किया है जिसकी कीमत 73 लाख आंंकी गई है।
पणजी। गोवा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर कस्टम ने बड़ी सफलता हासिल की है। उनको एक पैसेंजर के पास से 73 लाख का सोना मिला। गोवा कस्टम ने सोने को जब्त कर लिया। इसके अलावे, हैदराबाद के आरजीआई एयरपोर्ट पर भी डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने एक पैसेंजर के पास से एक किलो सोना बरामद किया।

गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर लगभग 3 किलो सोना लेकर जा रहा था।

कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर पैसेंजर को गिरफ्तार कर लिया है। इतने सोने की कीमत 73 लाख रुपए बताई जा रही है।

डीआरआई ने भी हैदराबाद के आरजीआई एयरपोर्ट पर एक किलो सोना लेकर जा रहे एक पैसेंजर को पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications