सात समुंदर पार भी धूमधाम से मनाई गई दीवाली, कुछ इस तरह दिखा आतिशबाजी के नज़ारा

देश के हर कोने में दीवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। भारत के अलावा विदेशों में भी दीवाली की धूम देखने को मिल रही है।

नई दिल्ली, 4 नवम्बर, 2021 । देश के हर कोने में दीवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। भारत के अलावा विदेशों में भी दीवाली की धूम देखने को मिल रही है। न्यूयॉर्क, अमेरिका में पहली बार दिवाली थीम वाले एनिमेशन से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया गया और आतिशबाजी भी प्रदर्शित की गई। हडसन नदी के दोनों किनारों से दर्शकों ने इसका लुत्फ़ उठाया। एनिमेशन 2 नवंबर को शाम 6 बजे (भारता का समय) लाइव हुआ और 4 नवंबर तक जारी रहा। दिवाली की थीम में सजे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमें आतिशबाजी के नज़ारे का लुत्फ़ उठा सकते हैं। वहीं विदेशो की सख्शियतों ने भी दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी ट्वीटर के ज़रिए दिवाली की शुभकामनाएं दीं उन्होंने लिखा कि दिवाली के प्रकाश हमें सच्चाई की सीख मिलती है। विभाजन से, एकता। निराशा से, आशा का ज्ञान मिलता है। अमेरिका और दुनिया भर में मनाए जाने वाले हिंदुओं, सिखों, जैनियों और बौद्धों को पीपुल्स हाउस की तरफ़ आपको दिवाली की शुभकामनाएं।

कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं

यूएस की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी अमेरिका और दुनिया भर में रोशनी का त्योहार मना रहे सभी लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि इस साल दिवाली विनाशकारी महामारी के बीच और भी गहरे अर्थ के साथ आई है। यह हमें हमारे देश के सबसे पवित्र मूल्यों की याद दिलाती है।

यूके के पीएम ने दी शुभकामनाएं

यूके के पीएम ने दी शुभकामनाएं

यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने भी ट्वीटर के ज़रिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हम सभी के कठिन समय के बाद, मुझे आशा है कि यह दिवाली और बंदी छोर दिवस वास्तव में विशेष है। वर्ष का यह समय परिवार और दोस्तों के साथ मिलने का है। जब हम पिछले नवंबर के बारे में सोचते हैं तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं।

धूमधाम से मनाई गई दीवाली

धूमधाम से मनाई गई दीवाली

डर्स्ट ऑर्गनाइजेशन के मार्क डोमिनोज ने कहा, "हम शांति, सद्भाव और एकता के संदेश लाने के लिए डब्ल्यूटीसी मंच पर दिवाली की रंगीन इमेजरी बनाने और सजाने के लिए उत्साहित हैं।


ये भी पढ़ें: कोरोना को मात देने के लिए एक और हथियार, मोल्नुपिराविर से होगा कोविड का काम तमाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+