शीला ने कहा, जरूरत पड़ी तो 'आप' का करेंगे सपोर्ट', AAP ने किया इंकार

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर शुरु हो गए है। चुनाव से पहले ही तोड़-जोड़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की ओर से चौकाने वाला बयान आया है। शीला ने यह कर सबको चौंका दिया कि त्रिशंकू विधानसभा की स्थिति में कांग्रेस आम आदमी पार्टी को समर्थन देने को तैयार है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने फौरन ही इस संभावित पेशकश को ठुकरा दिया।

sheila dikshit

शीला दीक्षित ने कहा कि तर्क तो यही कहता है कि हम स्थिर सरकार ही चाहेंगे। ऐसे में अगर जरूरत पड़ी तो सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर रखने के लिए हम आप का साथ भी दे सकते हैं। लेकिन कांग्रेस के इस ऑफर को आप ने फौरन इंकार कर दिया है। आप ने शीला दीक्षित की इस ऑफर को नामंजूर करते हुए कहा कि कांग्रेस 70 में से एक भी सीट नहीं जीतने वाली। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हमें अपने दम पर सत्ता में आएंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है।

शीला के इस बयान के बाद कांग्रेस ने फौरन इससे खुद को अलग कर लिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस किसी भी हालत में आम आदमी पार्टी के साथ नहीं जाएगी। उन्होंने इसे शीला दीक्षित का निजी विचार करार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+