दिल्ली विधानसभा चुनाव: 'मैसेंजर ऑफ गॉड' के साथ भाजपा का 'सच्चा सौदा'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली विधानसभा चुनाव किसी थ्रिलर फिल्म की तरह क्लाइमेक्स पर पहुंच चुका है। हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट आ रहा है। मतदान से महज दो दिन पहले चुनावी माहौल में एक ऐसा ट्विस्ट आया है जिसने एक दम से हवा ही बदल दी है। जी हां हरियाणा के बाद डेरा सच्चा सौदा ने दिल्ली चुनाव में भी बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है। सीधे शब्दों में कहें तो 'मैसेंजर ऑफ गॉड' गुरमीत राम रहीम के साथ बीजेपी का सच्चा सौदा।

जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा ने राजधानी दिल्ली में 22 लाख समर्थक होने का दावा किया है। भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान डेरा सच्चा सौदा की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी ने लिया है। आपको बताते चलें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा सच्च सौदा ने खुलकर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। परिणाम स्वरूप हरियाणा में भाजपा की सरकार है।
हालांकि जब गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड पर विवाद हुआ था उस वक्त नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उनके साथ थी। गौरतलब है कि लीला सैमसन के नेतृत्व वाले सेंसर बोर्ड ने गुरमीत राम रहीम की फिल्म के संबंध में बोर्ड पर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था।












Click it and Unblock the Notifications