दिल्ली में घने कोहरे की वजह से घंटो लेट हुईं उड़ानें, ट्रेनें

नई दिल्ली! राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह सर्द रही। वहीं कोहरा छाए रहने के कारण 51 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को बादल रहने की आशंका जताई है।

Delhi

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली की तरफ आ रही 34 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से जाने वाली 17 रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। एक रेलगाड़ी को रद्द कर दिया गया है।

इंदिरा गांधी अतंर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक कोहरे के बावजूद एक भी उड़ान में देरी नहीं हुई। सुबह आठ बजे के करीब दृश्यता 700 मीटर थी। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा वहीं मौसम का औसत तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सोमवार को घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में आंशिक बादल रहेंगे।" राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 18.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+