DU में चुनाव, लेकिन तैयारी विधानसभा की
नयी
दिल्ली। दिल्ली में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं। ऐसे में विधानसभा से पहले हगोने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव को खासा मह्वपूर्ण समझा जा रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव सितंबर में है। ऐसे में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी इस पर नजरें बनाए हुए है। id="toptextpromo">इन
पार्टियों के छात्र संगठन दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के जरिये विधानसभा चुनाव के लिए छात्रों तक पहुंच रहे हैं। न सिर्फ कैंपस बल्कि महंगी बिजली, महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को भी उठा रहे हैं। 12 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी में का चुनाव होना है। हलांकि अभी उम्मीदवार अभी तय नहीं हुए हैं। नामांकन की प्रक्रिया बाकी है। मगर इससे पहले छात्र संगठनों ने मुद्दे उठाने शुरू कर दिए हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>छात्र
संगठन एनएसयूआई ने कई टीमें बनाई हैं। ये कैंपस समेत ऑउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में जाकर स्थानीय मुद्दे उठा रही हैं। कांग्रेस समर्थन पा रही एनएसयूआई केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए महंगाई का मुद्दा भी छात्रों के सामने उठा रही है। वहीं भाजपा का छात्र संगठन एबीवीपी चार साल के डिग्री प्रोग्राम को रद्द करने पर भाजपा को श्रेय दे रहा है। एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री रोहित चहल का कहना है कि केंद्र सरकार ने चुनाव वादा पूरा किया।











Click it and Unblock the Notifications