Mission Admission: डीयू में ऑनलाइन एप्लीकेशन आज से शुरु, 25 जून को पहली कटऑफ
नयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्य़ालय में आज से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई हैं। 54000 सीटों पर आवेदन आज से किए जा सकते हैं। इस बार यूनिवर्सिटी एडमिशन की प्रक्रिया सबसे पहले ऑनलाइन शुरू कर रही है, ताकि अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन हो सकें। वहीं ऑफलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी। डीयू एडमिशन की पहली कटऑफ 25 जून को जारी होगी, जिसके बाद छात्रों के पास एडमिशन और फीस भरने के लिए 3 दिन का वक्त दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
- डीयू में आवेदन करने के लिए यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स मोबाइल बेस्ड एंड्रॉइड एप्लिकेशन ‘DU UG admissions
- 2014-15' से भी एडमिशन ले सकते हैं। यह एप्लिकेशन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए डीयू की वेबसाइट (du.ac.in) पर जाना होगा।
- आवेदन की प्रक्रिया 15 जून को समाप्त हो जाएगी।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए 100 रुए का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन सप्ताह में 24 घंटे की जा सकती है।
खास बातें
- ऑनलाइन आवेदन में दस्तावेज अपलोड नहीं करने होंगे।
- इस आवेदन प्रक्रिया में न तो हस्ताक्षर करने की दिक्कत होगी और न ही फोटो अपलोड करने की।
- ऑनलाइन आवेदन में छात्रों को सिर्फ कोर्स का चुनाव करना होगा।
- कोर्स का चुनाव करते ही आवेदन उस कॉलेज में पहुंच जाएगा जहां वो कोर्स मौजूद है।













Click it and Unblock the Notifications