कोर्ट के बाहर वकील ने ट्रैफिक पुलिस की कर दी पिटाई

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आए दिन पुलिसवालों पर हमले की वारदात बढ़ गई है। एक के बाद कर पुलिसवालों पर हमलें हो रहे हैं। ताजा मामला रोहिणी कोर्ट के सामने का है। जहां एक वकील ने ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल पर हमला कर दिया।

delhi map

दरअसल अदालत से निकलते वक्त पेशे से वकील वीरेन्द्र सांगवान गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। इस बात पर जब ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल ने उसे रोका। इस बात से नाराज वकील कार से बाहर आए और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

बातचीत इतनी बढ़ी कि वकील ने पुलिसकर्मी को घूंसा और थप्पड़ मारना शुरु कर दिया। बताया जाता है कि वकील ने अपने तीन अन्य सहयोगियों को भी बुलाया। उसके बाद सबने मिलकर कांस्टेबल की पिटाई कर दी। उन्होंने न केवल कांस्टेबल की पिटाई की बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। बाद में वहां मौजूद लोगों ने दखल देकर पुलिसकर्मी को बचाया, जबकि वकील अदालत परिसर के अंदर चले गए। बाद में कांस्टेबल ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और वकीलों को समन भेजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+