Delhi Today News: कैसा रहेगा आज का मौसम? कहां तीन मंदिरों पर एक्शन के लिए पहुंचे थे बुलडोजर जानिए सब अपडेट

Delhi Today News: राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम बढ़ने वाला है। सप्ताह के अंत तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? कहां तीन मंदिरों पर एक्शन के लिए पहुंचे थे बुलडोजर जिसे सीएम रेखा गुप्ता ने रोकवा दिया। मुख्यमंत्री का नया आवास कहां मिलने वाला है? आइए जानते है सब अपडेट

दिल्ली में लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज का मौसम सुहावना रहेगा। न्यूनतम तापमान 18.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34.66 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। मार्च महीने के अंत तक दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन के समय राजधानी दिल्ली में तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है।

Delhi Today

एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) मध्यम श्रेणी में रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 दर्ज किया गया है। बीते रविवार को दिल्ली में पिछले तीन सालों में सबसे कम AQI दर्ज किया गया। 14 मार्च को कई जगह बारिश होने के वजह से AQI में सुधार देखने को मिल रहा है।

दिल्ली की सीएम का नया आवास कहां होगा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शीश महल में रहने से इनकार कर दिया था। क्योंकि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के इस आधिकारिक आवास को भ्रष्टाचार से जुड़ा 'शीश महल' करार दिया गया था। अब बीजेपी सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन सीएम रेखा गुप्ता के लिए आवास की तलाश अभी भी जारी है। फिलहाल अभी तक तय नहीं हो पाया है कि नए सीएम का सरकारी आवास कहां होगा।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के लोकनिर्माण विभाग ने कुछ बंगले को चुना है। सिविल लाइंस इलाके और लूटीयंस इलाके में स्थित कुछ इलाके हैं। इस इलाके में राष्ट्रपति से लेकर उपराज्यपाल का आवास भी है। बता दे कि सिविल लाइंस में पिछले सरकार के कई मंत्रियों को आवास आवंटित किया गया था। सराकारी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के लिए दिल्ली सचिवालय के पास भी एक उपयुक्त आवास तलाशा जा रहा है। अभी फिलहाल वो शालीमार बाग स्थित अपने निजी निवास में रह रही हैं।

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा में रातभर चला हंगामा

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा में बीती रात भारी हंगामा देखने को मिला। जैसे ही डीडीए की टीम भारी पुलिस बल के साथ पटपड़गंज विधानसभा के मयूर विहार फेस 2 में स्थित मंदिरों को तोड़ने के लिए हाईकोर्ट के आदेशानुसार पहुंची उसे भारी हंगामे का सामना करना पड़ा। रात भर चले हंगामे और लोगों के भारी विरोध के बाद सुबह करीब 5 बजे इस कार्रवाई को रोक दिया गया।

रविंदर सिंह नेगी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर किया पोस्ट

इस मामले पर बीजेपी विधायक रविंदर सिंह नेगी ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा- पटपड़गंज विधानसभा के मयूर विहार फेस 2 में स्थित मंदिरों को तोड़ने के लिए हाई कोर्ट के आदेशानुसार DDA की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। लेकिन हम रात 3 बजे से ही वहां मौजूद रहे और हर संभव प्रयास किया कि हमारी आस्था का प्रतीक यह मंदिर सुरक्षित रहे।

माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी, माननीय एल.जी. साहब, एवं सांसद जी से बात कर तुरंत कार्रवाई को रुकवाया गया और पुलिस को वापस भेजा गया। मुख्यमंत्री जी के तुरंत आदेश के बाद मंदिर तोड़ने की प्रक्रिया रोक दी गई। यह मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ स्थान है। धर्म, आस्था और जनता की भावनाओं की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+