दिल्ली में सरकार बनाने का फैसला LG करेंगे, राष्ट्रपति ने लौटाई फाइल

नयी दिल्ली। दिल्ली में सरकार बनाने की कवायत अब लगभग खत्म होती दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली में सरकार बनाने की कवायत पर अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना ही फाइल वापस लौटा दी है।

najeeb jung

राष्ट्रपति ने बिना किसी जवाब के पाइल लौटाते हुए सरकार बनाने का फैसला उपराज्यपाल नजीब जंग पर छोड़ दिया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर आई है। अब फैसला करने की बारी उपराज्यपाल नजीब जंग की है। केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया है।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने बिना किसी राय के फाइल लौटाते हुए फैसला लेने के लिए एलजी के विवेक पर छोड़ा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में सरकार बनाने के लिए केंद्र की राय की कोई जरूरत नहीं है। राष्ट्रपति के फाइल लौटाने के बाद अब फैसला पूरी तरह एलजी नजीब जंग के हाथों में है। गौरतलब है कि उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा राष्ट्रपति को एक पत्र लिखकर दिल्ली में नई सरकार के गठन की संभावनाएं तलाशने की अनुमति मांगी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+