दिल्ली पुलिस को फोन कर कहा- मेरे साढ़े 16 लाख कार सवार बदमाशों ने लूट लिए हैं, फिर खुद ही निकला चोर

नई दिल्ली। ​राजधानी दिल्ली में पंजाबी बाग थाना इलाके में हुए साढ़े 16 लाख रुपए की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता को ही गिरफ्तार किया है। डीसीपी मोनिका भारद्वाज के मुताबिक, शख्स ने पैसे खुद छिपाए थे और लूट का नाटक रचा। पुलिस ने अजय और अमित नाम के दो भाइयों को पकड़ लिया है। साथ ही, एसएचओ विनय मलिक की टीम ने 16 लाख 48 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

delhi police shocking reveals in 16.48 lakh rupees robbery case

पुलिस के मुताबिक, हमें फोन आया था कि कार सवारों ने 16 लाख 48 हजार रुपये लूट लिए हैं। मगर, जब कड़ी पूछताछ की तो भेद खुला। पूछताछ में पता चला कि पैसे की खातिर खुद शिकायतकर्ता ने लूट का ड्रामा रचा। वह जिस कंपनी में काम करता था, उसी के पैसे कलेक्ट करने के बाद करोल बाग में अपने भाई को ये रकम दे गया। इतनी बड़ी रकम छुपाकर पुलिस को झूठी शिकायत की।

delhi police shocking reveals in 16.48 lakh rupees robbery case

पंजाबी बाग जो रोहिणी ऑफिस जाने के रास्ते में पड़ता है, वहां पुलिस को कॉल कर लूट की कहानी बताई। जब पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। एसएचओ विनय मलिक की टीम ने आरोपी से 16 लाख 48 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। दोनों ने पुलिस को कहा था कि कार सवारों ने लूट लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+