छात्रा पर हमले के लिए आरोपी ने फ्लिपकार्ट से खरीदा था एसिड, दिल्ली पुलिस ने भेजा कंपनी को नोटिस
दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ट को द्वारका में 17 साल की लड़की पर तेजाब फेंके जाने के मामले में नोटिस जारी किया है क्योंकि आरोपी ने कबूला है कि उसने तेजाब फ्लिपकार्ड से खरीदा था।

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में घर से स्कूल जा रही 12 की छात्रा पर एसिड फेंके जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने फ्लिपकार्ड को नोटिस भेजी है। बता दें द्वारका में 17 साल की लड़की पर तेजाब फेंकने के आरोपी ने कथित तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए तेजाब खरीदा था। जिसके चलते ये नोटिस भेजा गया है।
बता दें दो दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में ये दिल दहला देने वाले ये मामला सामने आया। पश्चिमी दिल्ली स्थित अपने घर से स्कूल जाने के कुछ ही मिनट बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश लोगों ने कक्षा 12 की छात्रा पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छात्रा पर एसिड फेंकने का मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा लड़की के साथ रिेलेशन में था और उसने तीन महीने पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद सोमवार को जब छात्रा स्कूल जा रही थी तब उस पर एसिड फेंक दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन तेजाब मंगवाया था।
हालांकि दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को छात्रा पर तेजाब फेंके जाने के मामले को संज्ञान में लेते हुए ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart को उनकी साइटों पर तेजाब की बिक्री को लेकर नोटिस जारी कर चुकी हैं।
स्वाति मालीवाल ने नोटिस में साइटों से ये सवाल किया है कि शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर एसिड क्यों उपलब्ध है और क्या साइट पर अपना प्रोडक्ट पोस्ट करने से पहले विक्रेता के लाइसेंस की जांच की गई थी। उन्होंने साइट्स पर एसिड बेचने के लिए प्लेटफॉर्म द्वारा प्राप्त लाइसेंस की एक कॉपी भी मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications