जम्मू-कश्मीर नंबर की XUV में सवार संदिग्धों का दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर एनकाउंटर, 2 दबोचे
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से 15 दिन पहले दिल्ली में जम्मू-कश्मीर नंबर की एक्सयूवी कार में सवार बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हुई है। शक होने पर पुलिस ने एक्सयूवी कार का पीछा किया, जिसके चलते बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी। कुछ ही देर में दो शख्स पुलिस ने दबोच लिए। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी में कुल 4 लोग सवार थे।

संवाददाता के अनुसार, घटना दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर रोहिणी जेल के पास एलिवेटेड रोड के नीचे की है। इस घटना से जुड़ी तस्वीरें भी जारी की गई हैं। सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ियों से कुछ दूर सफेद रंग की XUV 500 में बदमाश सवार बताए गए। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान नहीं हुई।

एक्सयूवी में बैठे लोग पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, लेकिन रोहिणी जेल के पास आकर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। एक राहगीर ने बताया कि एक्सयूवी में करीब 4 लोग सवार थे, जिसमें से 2 भागने में कामयाब रहे। जबकि 2 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाईं। एक्सयूवी में बैठा एक बदमाश घायल हुआ।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications