जाह्नवी का पुर्नजन्म, 1 हफ्ते बाद मिली बच्ची, पहचान छुपाने के लिए कर दिया था गंजा
नयी दिल्ली। दिल्ली के इंडिया गेट से लापता हुई 3 साल की बच्ची जाह्नवी आखिरकार मिल गई है। एक हफ्ते बाद रविवार को वेस्ट दिल्ली के लाजवंती गार्डन से उसे खोज निकाला गया। उसकी पहचान छुपाने के लिए उसके बाल मुड़वा दिए गए थे। जाह्नवी के मामा श्याम ग्रोवर और पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

जाह्नवी को खोज निकालने के लिए पुलिस ने ईनाम की भी घोषणा की थी। पुलिस कमिश्नर भीमसेन बस्सी ने जाह्नवी का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि रघुबीर नगर के रहने वाले राकेश आहूजा जब 28 सितंबर की रात को इंडिया गेट घूमने गए थे तो उनके साथ उनकी पत्नी, दो छोटे भाई, चाचा और बुआ के दो बच्चे भी थे। जाह्नवी बच्चों के साथ इंडिया गेट के लॉन में खेल रही थी। अचानक से रात करीब 9:30 बजे राकेश की नजर बच्चों पर पड़ी तो उनमें जाह्नवी नहीं दिखी। सबने आसपास तलाश किया, लेकिन जाह्नवी का पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची के गायब होने पर जाह्नवी के पिता ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications