दिल्ली: यमुना नदी में नहाने गए चार युवकों की मौत, तीन के शव निकाले गए
दिल्ली में आज सुबह यमुना नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इन चार लोगों में से तीन के शव अभी तक निकाले हैं
नई दिल्ली, 08 जुलाई: दिल्ली में आज सुबह यमुना नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। इन चार लोगों में से तीन के शव अभी तक निकाले हैं, जबकि एक युवक की तलाश अभी जारी। मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाका का है। ये चारों युवक यमुना नदी में नहाने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। घर समय पर ना पहुंच पाने पर जब परिजनों ने तलाशना शुरू किया और जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। (तस्वीर- प्रतीकात्मक)

पुलिस ने जब युवकों की तलाश की तो चारों में से तीन के शव नदी से निकाले गए। पुलिस और गोताखोरों की टीम चौथे युवक की तलाश में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications