ठंड में ठिठुरी दिल्ली, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यत 50 मीटर से नीचे पहुंच गई, जिसके कारण रेल व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 8.30 बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।"
उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 63 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि छह रेलगाड़ियों का समय बदला गया। चार रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है।
सड़क यातायात प्रभावित हुआ। अधिकांश वाहन धीमी गति से चल रही हैं और उनकी हेडलाइट जली हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी थी।
दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाओवर को पार कर रहे यात्री राम किशोर ने कहा, "घने कोहरे में बाइक चलाना असंभव था। मैं 10 मीटर से दूर नहीं देख सकता था। सुबह मौसम बेहद सर्द था।"
राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications