'BJP सत्ता में आई तो फ्री बिजली-पानी और मुफ्त बस टिकट, सब बंद कर देगी', दिल्ली चुनाव से पहले AAP का दावा
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बयानबाजी तेज हो गई है। आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया है कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो फ्री बिजली-पानी और मुफ्क बस सेवाएं सबको बंद कर देगी।
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ''अगर भाजपा सत्ता में आई तो वह दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी बंद कर देगी, जबकि अरविंद केजरीवाल ने पहले भी ये सारी सुविधाएं दी हैं और वे फिर से ऐसा करेंगे। वे महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये भी देंगे। भाजपा प्रवेश वर्मा द्वारा खुलेआम पैसे बांटने के खिलाफ क्यों नहीं है?"

दिल्ली चुनाव में फर्जी मतदाताओं का मुद्दा गरमाया, AAP नेता बोलीं- अवैध घुसपैठिए को अमित शाह ने बढ़ावा दिया
दिल्ली में अवैध मतदाताओं के आरोपों पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कहा,
"अगर देश में कहीं भी अवैध घुसपैठिए हैं, तो उन्हें अमित शाह ने बढ़ावा दिया है और दिल्ली में उन्हें हरदीप सिंह पुरी ने बढ़ावा दिया है... भाजपा असली मतदाताओं के नाम वोटिंग लिस्ट से काटने की कोशिश कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications