Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi: 26 जनवरी के लिए राजपथ की सुरक्षा बढ़ी, 300 सीसीटीवी कैमरे और FRS सिस्टम लगाए गए

नई दिल्ली, 18 जनवरी। गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। जिस तरह से गाजीपुर फूल मंडी में आईईडी डिवाइस मिली, उसके बाद सुरक्षा एजेंसिंया सतर्क हो गई हैं। अच्छी बात है कि इस आईईड को समय रहते डिफ्यूज कर दिया गया और बड़े हादसे को टाल दिया गया। लेकिन इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने राजपथ की सुरक्षा को कई सुरक्षा परत से कवर किया है, जिससे कि किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से पहले राजपथ की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

rajpath

नई दिल्ली की डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि हमारे सामने आतंकियों की चुनौती के साथ इस बार कोरोना के बढ़ते मामले भी मुश्किल चुनौती हैं। दीपक कुमार ने तमाम पुलिसकर्मियों को दिल्ली की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। सभी पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वह सभी जरूरी सावधानी बरतें और सुरक्षा के इंतजाम को पुख्ता रखें। दीपक कुमार ने कहा कि हमने किराएदारों की जानकारी को इकट्ठा करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। नई दिल्ली इलाके में स्थित होटल में आने वाले लोगों की भी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। इसके साथ ही हमने एक एंटी ड्रोन टीम को भी तैनात किया है जोकि आसमान में उड़ने वाली संदिग्ध वस्तुओं को देख ले और सुरक्षा घेरे से किसी भी तरह का समझौता ना हो।

डीसीपी दीपक कुमार ने बताया कि राजपथ पर 300 कैमरे और एफआरएस तकनीक को लगाया गया है। इस सिस्टम में 50 हजार संदिग्ध अपराधियों के डेटा सेव हैं, जिसके जरिए इन अपराधियों की पहचान इन इलाकों में की जा सके। कोरोना संबंधित पाबंदियों के चलते गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिर्फ 4000 टिकटों का ही वितरण किया जाएगा। जबकि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में कुल 24000 लोग हिस्सा लेंगे।

Recommended Video

    Delhi Coronavirus: Delh में कम हुए केस, 24 घंटे में 12527 नए Covid 19 case | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+