दिल्ली में घटे कोरोना के पॉजिटिव मामले, 24 घंटे में सामने आए कुल 316 नए केस
नई दिल्ली, 8 जून: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप अब थमता नजर आ रहा है। मंगलवार को दिल्ली में कुल 316 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज हए हैं। वहीं दिल्ली कोविड पॉजिटिव दर 0.44 . है। वहीं पिछले 24 घंटे में 521 ठीक हुए और 41 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।
Recommended Video

स्वास्थ मंत्रालय के हेल्थ अपडेट के अनुसार दिल्ली में अब तक 14,29,791 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वहीं कोविड 19 से अब तक 14,00,161 लोग रिकवर हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मरने वालो की कल संख्या 24,668है और वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 4,962 हैं।
बता दें पिइले कई दिनों से कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को सबसे अधिक खतरा है। लेकिन मंगवालवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के निदेशक डॉ गुलेरिया ने दावा किया कि ऐसे कोई डेटा नहीं है जो ये साबित करें कि ये तीसरी लहर बच्चों को सर्वाधिक प्रभावित करेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने उस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित कर सकती है। एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इन दावों की पुष्टि करने के लिए दुनिया में कहीं भी कोई डेटा नहीं है। गुलेरिया ने कहा ऐसा कोई सबूत नहीं है कि कोविड -19 संक्रमण की तीसरी लहर बच्चों को अधिक प्रभावित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications