मोदी की काट के लिए कांग्रेस ने खेला मुस्लिम कार्ड, शोएब इकबाल ने थामा हाथ
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच तोड़-जोड़ का समीकरण शुरु हो गया है। दिल्ली की तीनों प्रमुख पार्टियां वोटरों को लुभाने में जुटे हैं। दिल्ली में अपने खिसकते जनाधार को बचाने में लगी कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है।

कांग्रेस ने मोदी फैक्टर का काट मुस्लिम कार्ड खेलकर खोला है। मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस ने दिल्ली के एक अल्पसंख्यक नेता और 5 बार विधायक रहे शोएब इकबाल को परिवार सहित पार्टी में जगह दी है।
जनता दल यू के पूर्व नेता शोएब इकबाल अपने बेटे और भतीजे के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। शोएब इकबाल दिल्ली के मटिया महल से विधायक रहे हैं। वो पांच बार से विधायक रहे हैं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं। दिल्ली में शोएब इकबाल महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक नेता माने जाते हैं। वो 1993 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications