मोदी के चहेते CM ने भाजपा को दिया धोखा, दिल्ली को पानी देने से किया इंकार
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चहेते और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा को बड़ा धोखा दिया है। दिल्ली भाजपा को झटका देते हुए खट्टर सरकार ने दिल्ली को पानी देने से इंकार कर दिया है।

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा दावा कर रही है कि राजधनी में भाजपा की सरकार बनने के बाद वो यहां की पानी की समस्या को दूर कर देंगे तो वहीं हरियाणा की भाजपा सराकर ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार दिल्ली को पानी नहीं देगी जब तक की पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य हरियाणा को पानी नहीं देते हैं। हरियाणा सरकार ने दलील देते हुए कहा कि उनके पास पानी का कोई स्रोत नहीं है। ऐसे में हरियाणा दिल्ली को पानी तब तक नहीं दे सकता जब तक की पंजाब हरियाणा और उत्तराखंड पानी छोड़ेंगे।
आपको बता दें कि हरियाणा के इन इंकार ने दिल्ली में भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। दरअसल भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने मेनिफेस्टों में पानी की समस्या दूर करने की बात कही है, लेकिन अब हरियाणा के इंकार के बाद ये मुश्किल आनी तय है।












Click it and Unblock the Notifications