गहलोत के बाद पायलट भी मिलेंगे सोनिया गांधी से, अब साफ होगी राजस्थान कांग्रेस संकट की तस्वीर
जयपुर, 29 सितम्बर। राजस्थान कांग्रेस संकट 2022 के बीच सीएम अशोक गहलोत आज दोपहर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। गहलोत के बाद सचिन पायलट भी सोनिया गांधी से मिलेंगे। दोनों नेताओं की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान सियासी घमासान की तस्वीर साफ हो सकती है।

अशोक गहलोत राजस्थान सीएम का पद छोड़ेंगे? सचिन पायलट राजस्थान के नए सीएम बनेंगे? अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे? राजस्थान में आलाकमान के विधायक दल की फैसले के खिलाफ बगावत करने वाले विधायकों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी? इन सारे सवालों के जवाब गहलोत व पायलट की आज सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत व डिप्टी सीएम और पीसीसी चीफ रहे सचिन पायलट खेमे के बीच खींचतान किसी से छुपी नहीं है। अब तो यह खुलकर सामने भी आ चुकी है। अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की स्थिति में पायलट के सीएम बनने की चर्चाओं के बीच रविवार को राजस्थान कांग्रेस में जबरदस्त सियासी ड्रामा हुआ।
रविवार शाम को दिल्ली से केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंचे थे। वे शाम सात बजे विधायक दल की बैठक लेकर उसमें सीएम पद के लिए रायशुमारी करना चाहते थे, मगर अशोक गहलोत खेमे के विधायकों ने बगावत कर दी और उन्होंने यूडीएच मंत्री के घर बैठक कर सीधे विधानसभा अध्यक्ष सीपी को इस्तीफा देने पहुंच गए।
अशोक गहलोत खेम के विधायकों की इस बगावत को केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने अनुशासनहीनता माना और तीन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई भी की। हालांकि पर्यवेक्षकों ने सोनिया गांधी को सौंपी अपनी नौ पेज की रिपोर्ट में अशोक गहलोत को इस सियासी ड्रामा में क्लीन चिट दी।












Click it and Unblock the Notifications