दिल्ली वालों को जाम से मिलेगी मुक्ति, शनिवार को दो फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे CM केजरीवाल
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार दिल्ली वालों को दो नई सौगात देने जा रही है। जिससे उनका सफर आसान हो जाएगा, साथ ही घंटों जाम की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी। दो नए फ्लाईओवर का लोकार्पण शनिवार को सीएम केजरीवाल खुद अपने हाथों से करेंगे। इस पल का इंतजार स्थानीय लोग दशकों से कर रहे थे। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने इसकी फोटो भी ट्वीट की है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक शनिवार यानी 24 अक्टूबर को सीएम केजरीवाल शाहदरा जीटी रोड पर शास्त्री पार्क और सीलमपुर में बनाए गए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर देंगे। दिल्ली सरकार के निर्देश पर इसको PWD ने तैयार किया है। जाम के साथ ही ये ऊपर से देखन में भी काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। लंबे वक्त से स्थानीय लोगों को इसका इंतजार था।
दिल्ली सरकार के मुताबिक शाहदरा जीटी रोड पर अंतर राज्यीय बस अड्डा कश्मीरी गेट (ISBT) से दिलशाद गार्डन तक सिंग्लन फ्री का प्रोजेक्ट था, ताकी बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे। इसी सिग्नल फ्री प्रोजेक्ट के चलते सीलमुपर और शास्त्री पार्क में फ्लाईओवर बनाया गया है। दोनों फ्लाईओवर को बनाने में 250 करोड़ की लागत आई है। सरकार का दावा है कि इसमें 54 करोड़ रुपये बचाए गए हैं।
PWD के मुताबिक उनकी टीम ने शास्त्री पार्क चौक पर 700 मीटर लंबा छह लेन का फ्लाईओवर बनाया है। इसका डिजाइन इस तरह से है कि खजूरी चौक से आने वाले कश्मीर गेट और गांधी नगर की ओर से आने वाले शाहदरा की ओर बिना जाम के पहुंच जाएंगे। वहीं सीलमपुर वाले फ्लाईओवर की लंबाई 1200 मीटर है। इसकी मदद से बिना जाम में फंसे दिलशाद गार्डन से आइएसबीटी जाया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications