केजरीवाल ने कहा- 70 सालों से जानबूझकर लोगों को गरीब रखा गया, ताकि वोट बैंक बना रहे

नई दिल्ली, 19 दिसंबर: दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को विश्व कायस्थ महासम्मेलन में बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंचे। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व की सरकारों, राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि देश की गरीबी मिटाई जा सकती थी, लेकिन जानबूझकर लोगों को गरीब ही रहने दिया गया ताकि वोट बैंक बना रहे। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों के नतीजे 99.7 फीसदी आए हैं। 2.5 लाख बच्चों ने अपना दाखिली निजी स्कूल से कटवाकर सरकारी स्कूल में करवाया है। जब स्कूल अच्छे हो सकते थे तो 70 सालों में क्यों नहीं हुए। इन्होंने जान बूझकर स्कूल ठीक नहीं किए ताकि देश गरीब रहे।

Recommended Video

    Kejriwal का Congress-BJP पर हमला, बोले- Vote Bank के लिए लोगों को जानबूझकर रखा गरीब | वनइंडिया हिंदी
    CM Arvind Kejriwal said other parties deliberately not improved govt schools to keep people poor

    'देश को चलाने वाले कायस्थ समाज के लोग हैं'

    अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं सोच रहा था कि आज का कायस्थ महासम्मेलन है और मुझ बनिए को आपने चीफ गेस्ट बना दिया है, पुराने जमाने से ही कायस्थ समाज देश के निर्माण में सहयोग दिया है, अफसर भी कायस्थ ज्यादा हैं, देश को चलाने वाले कायस्थ समाज के लोग हैं।'

    वोट बैंक के लिए लोगों को गरीब रखा गया

    केजरीवाल ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कह कि 7-8 साल का अनुभव हमें बताता है कि जानबूझकर देश की संस्थाओं को पीछे रखा गया है, हमनें 6 सालों में सरकारी स्कूलों की स्थिति अच्छी की, ढ़ाई लाख अमीर लोगों ने अपने बच्चों को एडमिशन करवाएं हैं। उन्‍होंने कहा, ये पहले भी हो सकता था लेकिन जानबूझकर लोगों को गरीब रखा गया ताकि वो वोट बैंक बना रहे, प्राइवेट स्कूलों के लिए सरकारी स्कूलों को खराब किया, हमनें इसके लिए देशव्यापी मुहिम चलाना है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि सरकारी अस्पतालों का भी ऐसा ही हाल था, अब ये अस्पताल प्राइवेट अस्पतालों को टक्कर दे रहें हैं। उन्होंने कहा, 'हम महंगा से महंगा इलाज भी फ्री करवा रहे हैं। पंजाब में कल एक डिस्पेंसरी को देखा उसकी बुरी हालत थी, क्योंकि प्राइवेट इनके दोस्तों के हैं। कायस्थ समाज ताकतवर समाज है मैं उनका आह्वान करता हूं इस मूवमेंट में हमारा साथ दें।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+