दिल्ली में दबंगई: रोडरेज में प्रॉपर्टी डीलर ने बस चालक को मारी गोली

पुलिस ने बताया कि पुनीत की कार को नजीम की बस ने हल्की टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों के बीच गर्मागरम बहस शुरू हो गई, जिसने हाथापाई का रूप ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "इस बहस के दौरान पुनीत ने पिस्तौल निकाली और नजीम को गोली मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। नजीम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुनीत की गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पुनीत घर से भी फरार है। पुलिस ने हालांकि पुनीत के घर वालों से पूछताछ किया है मगर अबतक कुछ पता नहीं चल सका है।












Click it and Unblock the Notifications