किरण बेदी के पास दो वोटर आईडी कार्ड, हो सकती है कार्रवाई

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार किरण बेदी मुश्किलों में घिर सकती हैं। किरण बेदी के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं, जिन पर अलग-अलग पता दर्ज है। ऐसे में दो मतदाता कार्ड होने पर उनपर कार्रवाई की जा सकती है। चुनाव आयोग मामले की जांच कर रहा है।

kiran bedi

चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक किरण बेदी के पास उदय पार्क और तालकटोरा लेन के पते पर अलग-अलग मतदाता पहचान पत्र है। अब चुनाव आयोग इस मामले में जांच कर रही है। आयोग इस मामले की जांच कर रही है कि उन्होंने तालकटोरा लेन के पते वाले पहले कार्ड को खत्म करने के लिए आवेदन किया है अथवा नहीं। आयोग के मुताबिक अगर बेदी ने अपने दोनों में से एक कार्ड को रद्द करने के लिए आवेदन नहीं किया है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

आपको बता दें कि किरण बेदी के पास उदय पार्क पता पर टीजेडडी 1656909 मतदाता कार्ड है जबकि तालकटोरा लेन के पते पर उनके पास एसजेई 0047969 वोटर आईडी कार्ड है। किरण के पास दो वोटर आईडी कार्ड का मामला उठने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें घेरना शुरु कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+