केजरीवाल ने किया खुलासा: बीजेपी ने विधायकों को 5000 फर्जी मतों का जुगाड़ करने को कहा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने राजधानी के अपने विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 5000 फर्जी मतों का इंतजाम करने का निर्देश दिया है, ताकि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकें। भाजपा ने आप के इस आरोप को खारिज किया है।

सतीश ने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि केजरीवाल सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। भाजपा के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाकर अरविंद चाह रहे हैं कि हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें, ताकि वह खबरों में छाए रहें। लेकिन हम उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं देने वाले।












Click it and Unblock the Notifications