दिल्ली में विजेंद्र गुप्ता बनें भाजपा विधायक दल के नेता
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से हार गई। हालत ऐसी कि जिस भाजपा ने लोकसभा चुनाव में शानदार बहुमत हासिल की उसे दिल्ली में सिर्फ 3 सीटें ही मिले। ऐसे में विधानसभा में विपक्ष के नेता के लिए अब तीन विधायकों में से सबसे अनुभवी नेता विजेन्द्र गुप्ता को चुना गया है।

रोहिणी के विधायक विजेन्द्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के यहां प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में विजेन्द्र गुप्ता को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। विजेन्द्र गुप्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में बतौर नेता विपक्ष अब उनपर पार्टी के एजेंडे को प्रासंगिक बनाये रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी।
आपको बता दें कि 70 विधनासभा सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा के पास 3 सीटें है जबकि 67 सीटें आम आदमी पार्टी के पास है। ऐसे में संवैधानिक तौर पर भाजपा विधानसभा में विपक्ष के नेता पद की दावेदारी भी नहीं कर सकती। विजेन्द्र गुप्ता पहली बार विधायक बने हैं। हलांकि वो तीन बार रोहिणी से निगम पाषर्द चुने गये थे।


Click it and Unblock the Notifications
