दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार, बस मोदी के हां का इंतजार

prabhat jha
नयी दिल्ली। दिल्ली में फिर सरकार बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की मिली जुली सरकार बनाने की संभावना दिखाई दे रही थी, लेकिन कांग्रेस की ना ने उस संभावना को भी खत्म कर दिया। लगने लगा कि सिर्फ चुनाव ही रास्ता रह गया है, लेकिन हाल के दिनों में भारतीय जनता पार्टी में जारी हलचल से लगने लगा है कि अब दिल्ली में सरकार बन जाएंगी।

खबर है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के विधायक सरकार बनाने के लिए भाजपी के संपर्क में हैं। हालांकि पार्टी सभी विकल्पों पर विचार कर रही है। सूत्र बताते हैं कि विधायक हसन अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस के 8 में से 5 विधायक भाजपा से मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में लगे हैं। चर्चा तेजी से चल रही है कि पार्टी दो-एक दिन में इस पर फैसला ले लेगी लेकिन फैसला जो भी हो उसपर आखिरी मुहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही होगी।

भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा के मुताबिक सारे विकल्प खुले हुए हैं और केंद्रीय नेतृत्व इस पर जल्द फैसला ले सकती है। उन्होंने कहा कि वो किसी विधायक को तोड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई खुद से ही समर्थन देगा तो हम इनकार नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+