बाबा रामदेव की हरकत से खतरे में मोदी का ‘मिशन प्रधानमंत्री’

हाल ही में बाबा ने विवादित बयान दिए और से मोदी को पीएम बनाने की अपनी ही मुहिम को पलीता लगाते दिख रहे हैं। रामदेव के बयानों से बीजेपी असहज महसूस कर रही है और उससे रामदेव के बयानों पर जवाब देते नहीं बन पा रहा है।ना केवल आलोचनाएं हो रही है बल्कि दलित समाज खासकर महिलाएं बाबा के इस बयान से नाराज है। बाबा का बयान ऐसे मौके पर आया जब भाजपा उत्तर प्रदेश में दलितों को अपनी तरफ लुभाने की कोशिश कर रही है। रामदेव के बयान ने इस मुहिम को झटका दिया है। रामदेव के खिलाफ दलितों के गुस्से ने बीजेपी नेताओं को परेशान कर दिया है।
दरअसल यूपी में अ पनी सीटें बढ़ाने के लिए भाजपा बुंदेलखंड में गैरजाटव दलितों में पैठ बनाने की थी। मोदी के पीएम मिशन को अमलीजामा पहनाने के लिए यूपी के प्रभारी बनाए गए अमित शाह वाल्मीकि, खटीक जैसी जातियों को अपने तरफ करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे थे।
लेकिन बाबा के बयान ने किए कराए पर पानी फेर दिया है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि रामदेव के बयान से नाराज दलित एक बार फिर मायावती की तरफ एकजुट हो रहे हैं। गौरतलब है कि लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था राहुल गांधी हनीमून और पिकनिक मनाने दलितों के घर जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications