आज CM पद की शपथ लेंगी आतिशी, ये 5 मंत्री भी साथ में लेंगे शपथ

Delhi New CM Oath Ceremony: दिल्ली को आज नया सीएम मिल जाएगा। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा। इसके साथ ही उनका मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा। कुल 5 मंत्री उनके साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इनमें इमरान हुसैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, मुकेश कुमार और सौरभ भारद्वाज शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को आप विधायक दल का नेता चुना गया है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आतिशी ने उपराज्यपाल के पास नई सरकार बनाने का दावा पेश किया और शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग की। इस अवसर पर उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे, जो नई सरकार की दिशा और दशा तय करने में महत्वपू्र्ण भूमिका निभाएंगे।

Atishi Marlena

राज निवास पहुंची थीं आतिशी

मंगलवार शाम आतिशी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपराज्यपाल विनय सक्सेना से मुलाकात करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद उपराज्यपाल ने शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर तय तय की।

आतिशी संग पांच मंत्री भी लेंगे शपथ

आप के एक सूत्र के अनुसार समारोह बहुत ही साधारण ढ़ंग से आयोजित होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) द्वारा घोषित नए मंत्रिपरिषद में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और पहली बार सुल्तानपुर माजरा से विधायक चुने गए मुकेश अहलावत भी शामिल होंगे। इनमें से चार लोग निवर्तमान केजरीवाल सरकार में मंत्री हैं।

छोटा होगा आतिशी का कार्यकाल

दरअसल,अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होने हैं। इसलिए आतिशी का कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं होने वाला है। अगर एक बार फिर से आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी करती है, तो अरविंद केजरीवाल सीएम के तौर पर नजर आएंगे।

शाम 4:30 बजे होगा शपथ ग्रहण

आप नेता आतिशी का दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण आज शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा। उनके साथ उनका मंत्रिपरिषद भी शपथ ग्रहण करेगा। उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। LG कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+