बतौर मंत्री सबसे हैवीवेट विभाग संभाल चुकी हैं आतिशी
आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाली आम आदमी पार्टी की आतिशी कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे से पहले आतिशी को आप विधायक दल का नेता चुना गया था।
पंजाब के राजपूत परिवार से आने वाली आतिशी Oxford University से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आतिशी ने सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद स्कॉलरशिप पर पीजी करने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं। ऑक्सफोर्ड में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन में शैक्षणिक अनुसंधान में दूसरी मास्टर डिग्री भी हासिल की।

आतिशी 2020 में पहली बार विधायक के रूप में निर्वाचित हुई थी। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं। साल 2023 में आतिशी को पहली बार केजरीवाल कैबिनेट में जगह मिली और उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले वे मनीष सिसोदिया के साथ बतौर सलाहकार काम कर चुकी थीं। 2020 के गोवा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने उन्हें प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी जहां पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।
केजरीवाल कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुकी हैं
आतिशी अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री चुकी हैं। केजरीवाल ने आतिशी को वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण जैसे भारी भरकम मंत्रालय सौंपे थे। मंत्री बनने के 19 महीने के बाद आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली।












Click it and Unblock the Notifications