मीडिया से खफा केजरीवाल, न्यूज चैनलों पर रखेंगे नजर

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों मीडिया से नाराज है। वो कभी कहते हैं कि वो या उनकी पार्टी का कोई भी नेता मीडिया से बात नहीं करेंगे तो कभी ये कहते है मीडिया उनके बीबी-बच्चों पर निशाना साध रही है।

arvind kejriwal

अब वो कह रहे हैं कि उनकी सरकार मीडिया चैनलों के कंटेंट पर निगरानी रखेगी। आप सरकार ने सभी खबरिया चैनलों पर नजर रखने का फैसला किया है और कहा है कि उनके अधिकारी मीडिया के कटेंट पर नजर बनाए रखेंगे।

सूचना और विज्ञापन निदेशालय को आप सरकार ने सुबह 9 से रात 11 बजे तक खबरिया चैनलों की निगरानी का निर्देश जारी किया है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिल्ली सरकार मीडिया पर पहरेदारी लगा रही है। सरकार के डीआईपी अधिकारियों को खबरिया चैनलों पर सरकार से संबंधित खबरों की निगरानी रखने और उसकी डेली रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+