कल से चौबीसों घंटे बजेगा 'आप' का मैंगो रेडियो
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे जोश में हैं। दिल्ली के चुनावी मैदान में ताल ठोंक रही आम आदमी पार्टी चुनावी प्रचार में पूरी तरह से उतर चुकी है। आप किसी भी तरह से चुनाव प्रचार अभियान में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में अब पार्टी ऑनलाइन कैंपेन से थोड़ा और आगे निकल गई है। पार्टी जल्द 24 घंटे का वेब रेडियो लांच करने जा रही है। कल से आम आदमी पार्टी 24 घंटे की रेडियो की शुरुआत कर रही है।

रेडियो का नाम मैंगो रेडियो रखा गया है। कल से शुरु हो रहे इस मैंगो रेडियो में शुरुआत दो घंटे लाइव कार्यक्रम होंगे। बाकी समय में रिकॉर्डेड प्रोग्राम ऑन एयर होंगे। बाद में लाइव कार्यक्रम को 24 घंटे का किया जाएगा।
दरअसल इस रोडियों के जरिए पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जाए। पार्टी ने इसे लिए ऑनलाइन कैपेंन पर ज्यादा फोकस किया है। इतना ही नहीं इस रेडियो पर आपको पुराने गाने बजेंगे। वहीं बीच-बीच में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल लोगों को वोट देने की अपील भी करेंगे।
पार्टी 6 जनवरी को मैंगो रेडियो लांच करने की योजना बना चुकी है। लांच होने के बाद इसका सोशल मीडिया के जरिए प्रचार किया जाएगा। पार्टी ने इस रेडियो के प्रचार के लिए फेसबुक पर पेज भी बनाया जा रहा है। अब देखने वाली बात होंगी की पार्टी को इससे कितना फायदा होता है।












Click it and Unblock the Notifications