केजरीवाल को उम्मीद, 100 से ज्यादा सीटे जीतेगें 'आप'

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी 100 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। हलांकि उन्होंने भी कहा कि कौन-कौन सी सीटें आप के खाते में आएगी इसका उन्हें पता नहीं है, लेकिन उनकी पार्टी 100 का आंकड़ा पार करेगी।
अपनी नई स्टाइल की राजनीति से दिल्ली की सियासत में उबाल लाने के बाद लोकसभा चुनावों की तरफ बढ़ रही आम आदमी पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।
Did You Know: केजरीवाल ने सुनीता से की लव मैरिज
ये आप की राजनीति का नतीजा है कि आगामी चुनावों में जितना ध्यान भाजपा और कांग्रेस की जीती सीटों पर रहेगा, उतनी ही दिलचस्पी आम आदमी पार्टी की सीटों पर भी रहेगी।
उन्होंने कहा कि लोकसबा में कितनी सीटें जीतेगी इसका अंजादा हम नहीं लगाना चाहते, लेकिन मुझे पता है कि हम लोकसभा चुनावों में 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। कम से कम यह तय है कि कांग्रेस से ज्यादा सीटें आम आदमी पार्टी को मिलेंगी।
Did You Know: अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की मुलाकात आईआईटी खड़गपुर में हुई। दोनों के बीच वहीं दोस्ती हुई और बाद में उन्होंने परिवार की रजामंदी से शादी की।












Click it and Unblock the Notifications