दिल्ली की जनता को बड़ा तोहफा, बकाया बिजली बिल जमा करने पर 80 फीसदी की छूट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बिजली के बिल से जुड़े सभी मामलों को निपटाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ी योजना बनाई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस योजना का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।

जानकारी के मुताबिक बिजली बिल संबंधी विभिन्न तरह की शिकायतों के निपटारे के लिए सरकार एक एकमुश्त निपटान योजना शुरू कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार बिजली का बिल नहीं चुका पाने वाले लोगों को लिए क्षमा योजना शुरू करने जा रही है। इसमें छोटी बस्तियों में रहने वाले लोगों के बिजली के बिल माफ किए जाएंगे।
इसके अलावा पुराने बकाया बिल जमा करने पर लोगों को 80 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि सरकार ने बिजली चोरी के सारे मामले खत्म करने का निर्णय लिया है। बिजली चोरी के मामलों में लगा सरचार्ज और पेनल्टी भी माफ कर दी जाएगी। इस योजना का एलान बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन इसी सप्ताह कर सकते हैं। वहीं बिजली कंपनियों के साथ सरकार की सहमति भी बन गई है। इन सब पर दिल्ली सरकार पर करीब 50 करोड़ रूपए का अतिरिक्त भार आएगा।












Click it and Unblock the Notifications