अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम ने ईश्वर के नाम पर ली शपथ

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट के सभी सदस्यों ने आज ईश्वर के नाम पर शपथ ली। नई सरकार में पीडब्लूडी और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। वे पटपड़गंज से विधायक बने हैं।

आम आदमी पार्टी के एक मात्र मुस्लिम सदस्य असीम अहमद खान ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली। वे मटियामहल से चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेता शोएब इकबाल को चुनावों में हराया था।

इसी क्रम में महिला और बाल विकास विभाग के मंत्री संदीप कुमार ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ लेना ही ठीक समझा। नई सरकार के मंत्रियों को दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने शपथ दिलाई।

केजरीवाल के पुराने साथी

अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी गोपाल राय ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली। उन्हें परिवहन और श्रम मंत्री बनाया गया है। वे पिछला विधानसभा का चुनाव हार गए थे।
पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार में भी मंत्री रहे सतेंद्र जैन ने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली मंत्री पद की। उन्होंने बहुत ही विश्वास के साथ शपथ ली।

प्रखर वक्ता

कानून मंत्री मंत्री जितेन्द्र तोमर ने सबसे अंत में शपथ ली। उन्होंने भी ईश्वर के नाम पर शपथ ली। तोमर को तेज-तर्रार नेता माना जाता है। वे बहुत प्रखर वक्ता भी हैं।

इस अवसर पर देशभक्ति के गीत चल रहे थे। रामलीला मैदान में लोगों ने आम आदमी पार्टी की टोपियां पहनी हुईं थीं।रामलीला मैदान में हजारों लोगों की भीड़ थी। इनमें गुल पनांग और टीवी पर्सनेल्टी शेखर सुमन भी मौजूद थे।

शेखर सुमन चूके

शेखर सुमन ने इकबाल का एक गजब का शेर गलत पढ़ा। सही शेर है, मैं अकेला ही चला था जानिबे मंजिल मगर, लोग जुड़ते गए कारवां बनता गया। वे इस गलत पढ़ रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+