'आप' की लोकप्रियता का मूल्यांकन करने में बेवकूफी हुई: शीला दीक्षित

Sheila Dikshit
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को विधानसभा चुनाव में अपनी हार और उनकी पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की लोकप्रियता का मूल्यांकन करने में नाकाम रहने की बात स्वीकारी। शीला ने कहा कि उनकी पार्टी ने आप का गलत मूल्यांकन करने की बेवकूफी की है। शीला ने राज्यपाल नजीब जंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

कांग्रेस को इस चुनाव में एक दर्जन सीट भी हासिल नहीं होती दिख रही है। क्या कांग्रेस आप को लेकर जनता का रुख जानने में नाकाम रही, शीला (75) ने कहा, हमने उनका गलत मूल्यांकन कर बेवकूफी की है। दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला ने कहा कि मैं चुनाव परिणाम को स्वीकार करती हूं और जनता के फैसले का सम्मान करती हूं।

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी फिलहाल बराबरी पर है। मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्‍ली विधानसभा सीट की कद्दावर प्रत्‍याशी और तीन बार की मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को 22 हजार वोटों से हरा दिया है। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों को देखकर जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राजनीति में आए किसी नए व्यक्ति को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उनका इशारा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) की ओर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+