दिल्ली सरकार के स्कूलों में 461 पार्ट टाइम व्यावसायिक टीचर्स के कान्‍ट्रेक्‍ट के रिनूवल को मिली मंजूरी

दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार राजधानी के सरकारी स्‍कूलों को अपग्रेड करने और शिक्षा के स्‍तर को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। जिसका नतीजा है कि दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में पढ़े बच्‍चे अब बड़ी कंपनियों और विदेश तक में नौकरी करने पहुंच चुके हैं। वहीं स्‍कूलों में पढ़ने वाले स्‍टूडेंट को व्‍यवसायिक शिक्षकों की कमी ना हो इसके लिए बड़ा कदम उठाया है।

delhi lg

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वी‍ के सक्‍सेना ने दिल्‍ली सरकार के एक प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है। एलजी सक्‍सेना ने दिल्‍ली स्‍कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों और इससे सहायता प्राप्त 461 अंशकालिक व्यावसायिक शिक्षकों के अनुबंध के नवीनीकरण को मंजूरी दे दी है।

इस कदम से नेशनल स्किल क्वालिटी फ्रेमवर्क (NSQF) से संबंधित विषयों को पढ़ाने के लिए व्यावसायिक शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी, जिसे सीबीएसई द्वारा इन्‍ट्रीड्यूज किया गया था।

ये टीचर फैशन अध्ययन, स्टेनोग्राफी (अंग्रेजी और हिंदी), शॉर्टहैंड, सौंदर्य और कल्याण, वेब एप्लिकेशन, इनफारमेशन एंड टेक्‍नालॉजी, अकाउंटेंसी और ऑडिटिंग समेत ऐसे अन्य पाठ्यक्रमों से संबंधित शिक्षा प्रदान करने में लगे हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+