'अमित शाह अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम', दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर केजरीवाल ने किया हमला

New Delhi: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और केंद्र पर निशाना साधा है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा, भारी मन से बताना पड़ रहा है कि पिछले डेढ़ साल में दिल्ली की कानून-व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है। राजधानी में गैंगवॉर, रंगदारी, महिलाओं के साथ आपराधिक वारदातें दिल दहलाने वाली हैं।

केजरीवाल ने कहा, बेटी को पढ़ाने की ज़िम्मेदारी हमारी थी, हमने बेटी को पढ़ाया। वहीं बेटी की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह के पास थी, उन्होंने बेटी को नहीं बचाया। दिल्ली में क़ानून व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं और व्यापारियों के ख़िलाफ़ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। हर तरफ़ लोग ख़ौफ़ और दहशत में जी रहे हैं।

Arvind Kejriwal

सुरक्षा की जिम्मेदारी अमित शाह की थी

पूर्व सीएम ने केंद्रीय गृमहंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने दिल्ली में विकास करने की अपनी ज़िम्मेदारी निभाई लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की ज़िम्मेदारी BJP के गृह मंत्री अमित शाह की थी और वह अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के घर से चंद किलोमीटर दूर महिलाओं के साथ ख़तरनाक घटनायें हो रही हैं लेकिन अमित शाह जी कुछ नहीं कर रहे हैं।

व्यपारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं

आगे केजरीवाल ने व्यपारियों को धमकी देने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज वह डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+