Omicron के खतरे के बीच विदेश से दिल्ली आए 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले
नई दिल्ली। अफ्रीका में कोरोनावायरस का नया वैरिएंट (Omicron) मिलने के बाद से महामारी की तीसरी लहर की आशंका गहराने लगी है। इस बीच ब्रिटेन की राजधानी लंदन और स्वीडन की राजधानी एम्सटर्डम से दिल्ली पहुंचे 4 यात्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वे यात्री विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। जहां उनका RT-PCR टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पता चला कि चारों कोरोनावायरस से संक्रमित हैं।

दिल्ली हवाईअड्डे पर मिले कोरोना संक्रमित
हवाईअड्डे पर कोरोना-जांच कराने वाले अधिकारियों ने बताया कि, उनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। जिसकी रिपोर्ट तीन दिन में आएगी। बहरहाल उक्त इन यात्रियों को LNJP अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, यह भी पता चला है कि, बीते दो दिन में दिल्ली एयरपोर्ट पर 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। महामारी के डर की वजह से इस एयरपोर्ट पर हर रोज करीब 2000 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

लंदन-एम्स्टर्डम में फैल चुका ओमिक्रॉन का संक्रमण
चिंता की बात यह है कि, जिस लंदन और एम्स्टर्डम से दिल्ली आए यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहां ओमिक्रॉन का कहर बरप रहा है। ओमिक्रॉन को कोरोना वायरस का काफी खतरनाक वेरिएंट बताया जा रहा है। यह दक्षिण अफ्रीका, यूरोपीय देशों, ब्रिटेन, नीदरलैंड, लैटिन अमेरिका समेत 14 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में भी ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस मिले हैं।
Recommended Video

विदेश से आने वालों पर खासा निगरानी रखी जा रही
कई देशों में ओमिक्रॉन का संक्रमण फैलने के बाद अब भारत सरकार भी विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर सतर्क है। इसलिए, सरकार ने at risk देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में यूरोपीय देशों, ब्रिटेन, द अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिंबाबे, सिंगापुर, हॉन्ग कॉन्ग और इजरायल शामिल हैं। इन देशों से आने वाले यात्रियों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। बताया जा रहा है कि, इन देशों से आने वाले नागरिकों की हर दूसरे, चौथे और 7वें दिन आरटी-पीसीआर जांच होगी। यदि कोई संक्रमित मिलता है तो उसे अस्पताल भेजा जाएगा। वहीं, निगेटिव यात्रियों को 7 दिन होम क्वारंटाइन में रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications