घर पर हमले के बाद अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'देश के लिए जान दे सकते हैं'

केजरीवाल बोले-दुनिया की सबसे बड़ी, सत्ताधारी पार्टी दिल्ली में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो यूथ को क्या संदेश देगी

नई दिल्‍ली, 31 मार्च। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर बुधवार को कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। जिस पर सीएम केजरीवाल ने केंद्र में सत्‍ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया। उन्‍होंने कहा दुनिया की सबसे बड़ी और सत्ताधारी पार्टी दिल्ली में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो देश के युवाओं को क्या संदेश देगी? देश इस तरह आगे नहीं बढ़ सकता। केजरीवाल ने ये भी कहा देश के लिए मैं अपनी जान भी दे सकता हूं।

ak

Recommended Video

    आवास पर हुए हमले पर क्या बोले CM Kejriwal ? किस गुंडागर्दी की कही बात ! | वनइंडिया हिंदी

    कथित तौर पर उनकी जान को खतरा होने के एक दिन बाद केजरीवाल ने ये अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर प्रदर्शनों के बीच भाजपा समर्थित प्रदर्शनकारियों द्वारा उनके घर पर हमला किया गया था ।

    केजरीवाल ने कहा देश की सबसे बड़ी पार्टी जो केंद्र में सत्ता में है, अगर इस तरह की गुंडागर्दी का सहारा लेती है, तो यह लोगों के बीच एक बुरा संदेश फैलाएगा। लोग सोचेंगे कि यह सही तरीका है। केजरीवाल ने सलाह देने के लहजे में कहा इस तरह आगे न बढ़ें।

    बता दें बुधवार (30 मार्च) को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम केजरीवाल को मारने की साजिश का आरोप लगाया था। ये आरोल मुख्यमंत्री आवास के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर लगाया था। उन्‍होंने कहा "चूंकि यह पंजाब चुनावों में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सका, इसलिए भाजपा अब उनको मारना चाहती है। दिल्‍ली डिप्‍टी सीएम ने कहा मुख्यमंत्री आवास पर आज के हमले से पता चलता है कि भाजपा पुलिस की मदद से केजरीवाल को मारना चाहती है। हम इसके खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करेंगे।

    वहीं ट्विटर पर आप ने 35 सेकंड की एक क्लिप जारी की, जिसे "कच्चा सीसीटीवी फुटेज" कहा। क्लिप में लगभग दो दर्जन प्रदर्शनकारी पुरुषों को फाटकों तक चलते हुए और एक सुरक्षा बैरियर को गिराते हुए दिखाया गया है। पार्टी ने कहा भाजपा के गुंडों ने दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा अवरोधक तोड़ दिए थे।

    ये बात सीएम केजरीवाल ने राज्य के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ आईपी डिपो से इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे तब कही। वहीं इस अवसर पर सीएम ने कहा इन ई-ऑटो को 3,500 लोग चलाएंगे। इससे 3,500 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिनमें से 500 महिलाएं हैं। यह बहुत गर्व की बात है।

    ev

    सीएम केजरीवाल ने इस अवसर पर कहा दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति की देशभर में तारीफ हो रही है। दिल्ली को देश की ईवी राजधानी माना जाता है। लोग तेजी से ईवी खरीद रहे हैं। इस साल उनके द्वारा खरीदे गए कुल वाहनों में से 10% इलेक्ट्रिक वाहन थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+