टिकट न मिलने पर कार्यकर्ता नाराज, ठप कर दी कांग्रेस की साइट
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर लगभग सभी पार्टियों में मतभेद पैदा हो गया है। भाजपा में जहां धमासान मचा हुआ है तो आप में दो उम्मीदवारों की टिकट काटे जाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस में टिकट न मिलने पर नाराज टेक एक्सपर्ट ने कांग्रेस की वेबसाइट को ही ठप कर दिया। dpcc.co.in और उसके मुखपत्र संदेश के पोर्टल congresssandesh.com पर 'असुविधा के लिए खेद है' मेसेज लिखा रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट न मिलने से नाराज पार्टी टॉप टेक एक्सपर्ट ने कांग्रेस को डबल झटका दे दिया। पार्टी छोड़ने से पहले उन्होंने दिल्ली कांग्रेस की वेबसाइट और ऑनलाइन मुखपत्र संदेश के पोर्टल को भी बंद कर दिया। नाराज पार्टी टॉप एक्सपर्ट की इस कदम से कांग्रेस की बेवसाइट और पोर्टल कई घंटों से ठप पड़ी हुई है।
चुनावी मौसम में वेबसाइट ठप हो जाने के कारण कांग्केरेस को काफी शर्मिदगी का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि कांग्रेस के टॉप टेक एक्सपर्ट संजय पुरी पिछले 30 सालों से कांग्रेस से जुड़े थे, लेकिन उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने से वो नाराज हो गए और इसलिए उन्होंने अपना नाराजगी जाहिर करते हुए पहले पार्टी छोड़ी और फिर वेबसाइट ठप पर चले गए। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा कि मैंने इन वेबसाइट्स को शुरू किया था। मैं सालों से इसे चलाता रहा, लेकिन जब पार्सटी ने मुझे धोखा दिया तो मैं अपनी साइट क्यों रहने देता।












Click it and Unblock the Notifications